Haldwani News: नैनीताल के 6 गांवों में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में खौफ
हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल क्षेत्र की मनोरा रेंज से लगे गांव में इन दिनों गुलदार (तेंदुए) का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। जंगल से सटे होने के कारण बेलुवाखान, बोहरा गांव, पड़वाडांगर, बल्दियाखान, ज्योलीकोट और रानीबाग समेत आधा दर्जन गांवों में गुलदार लगातार धमक दे रहा है। गुलदार मुर्गियों, बकरियों, कुत्तों और अन्य मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार का मूवमेंट घरों के आंगन तक हो रहा है। कुछ दिन पहले गुलदार बेलुवाखान क्षेत्र में गुलदार ने 14 मुर्गियों को मार दिया। परेशानी की बात यह है कि वन्यजीव के मुर्गी के मारने पर मुआवजा मिलना वन विभाग की लिस्ट में नहीं होने के चलते पीड़ित को कोई मुआवजा भी नहीं मिल सका। वहीं गुलादर ने रानीबाग के पास स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.