Haldwani News: नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद को बिरला स्कूल ने दी आर्थिक मदद
हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 2,64,531 रुपये की धनराशि जुटाई। सोमवार को विद्यार्थियों की मुख्य कार्यकारी परिषद की ओर से यह चेक हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किया गया। हेड बॉय विनायक मेहरा, हेड गर्ल इशिका कंबोज और हाउस कैप्टन दिव्यांशी शर्मा ने प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा एवं ताइक्वांडो कोच कमलेश तिवारी की उपस्थिति में चेक सौंपा। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में करुणा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.