Haldwani News: नुमाइश में आए 50 से ज्यादा दर्शकों के वाहनों को गिराया, तोड़फोड़
हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही नुमाइश के बाहर मंगलवार रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। नुमाइश का आनंद लेने आए 50 से अधिक दर्शकों के दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते हुए एक-एक कर उन्हें सड़क पर गिरा दिया गया। कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ नुमाइश देखने एमबी मैदान पहुंचे थे। मैदान के पास स्थित जगदंबा नगर को जाने वाली गली की सड़क पर लोगों ने अपनी बाइक और स्कूटी पार्क की थीं। इसी दौरान देर रात उपद्रवियों ने वहां पार्क की गई लगभग 50 से अधिक बाइक और स्कूटी को जमीन पर पटक दिया। इस अराजकता के कारण कई वाहनों के शीशे, इंडिकेटर और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे वाहन स्वामियों को काफी नुकसान पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.