Haldwani News: निरीक्षण में तीन सफाईकर्मी मिले गैरहाजिर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने लगाई फटकार
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीएस टोलिया ने शनिवार को निगम की टीम के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां कई इलाकों में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली, वहीं तीन सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त नाराजगी जताते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी जारी की और सभी को नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए। डॉ. टोलिया ने वार्ड संख्या 3 से 14 तक सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। जजी कोर्ट क्षेत्र में वार्ड तीन और चार में जगह-जगह कचरे के ढेर देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों और प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नालियां-गलियां और खाली प्लॉट कूड़े से पटे मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.