Haldwani News: निरंकारी मिशन ने रोपे 1200 पौधे
हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे 'वननेस वन' अभियान के सातवें चरण के तहत रविवार को हल्दूचौड़ नगर वन क्षेत्र में करीब 12 सौ पौधे रोपे गए। मिशन की हल्दूचौड़-हल्द्वानी ब्रांच की ओर से ब्रांच मुखी प्रताप सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में सुबह छह से नौ बजे तक चले पौधरोपण अभियान में सेवादारों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि डिप्टी रेंजर धर्मेंद्र मेहरा और ग्राम प्रधान रुक्मिणी नेगी ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, संरक्षण और सह-अस्तित्व की भावना विकसित करना भी है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.