हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी । सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजापिता रमित के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ाते हुए 'वननेस वन' परियोजना के सातवें चरण के अंतर्गत आज देशभर में अनेक नए स्थलों को इस जन- सहभागिता अभियान से जोड़ा गया। सुबह 6 से 9 बजे तक सैकड़ों सेवादार एवं श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराया ।

परियोजना का उद्देश्य सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई 'वननेस वन' परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह हमें ऐसा भाव सिखाता है क...