Haldwani News: निजीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारी, 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। आईडीबीआई बैंक को निजी हाथों में सौंपने की प्रस्तावित प्रक्रिया के विरोध में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बुद्ध पार्क में यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एंप्लाइज के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और एलआईसी से बैंक की प्रस्तावित बिक्री तत्काल रोकने और सरकारी हिस्सेदारी कम से कम 51 फीसदी बनाए रखने की मांग की। कहा कि बैंक के निजीकरण से कर्मचारियों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था पर असर पड़ेगा। प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए एआईबीओसी के अध्यक्ष गौरव जोशी, यूएफबीयू के अध्यक्ष रोहित वर्मा और ओम प्रकाश भी धरनास्थल पर पहुंचे। बता दें, यूनियन ने दो और तीन नवंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.