Haldwani News: निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने पर जताई आपत्ति
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम की दुकानों के किराये में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को संयुक्त व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। व्यापारियों ने किराया पांच गुना बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए अधिकतम 25 प्रतिशत तक ही वृद्धि करने की मांग रखी।
व्यावसायिक स्थिति बैठक में मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारियों के समक्ष वर्तमान किराये से पांच गुना तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा। इस पर संयुक्त व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि बाजार में लंबे समय से मंदी का दौर चल रहा है और कोविड-19 महामारी के बाद व्यापार अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है। ऐसे में अत्यधिक किराया वृद्धि व्यापारियों के लिए आर्थिक बोझ साबित होगी। व्यापारी प्रतिनिधियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.