Haldwani News: निखिल को सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने भगवानपुर विचला निवासी निखिल कुमार को सचिव नियुक्त किया है। मनोनयन पत्र सौंपते हुए महानगर अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि निखिल पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से निखिल का जोरदार स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, नीरज तिवारी, ललित जोशी, मलय बिष्ट, हेमंत साहू, सचिन राठौर, विशाल भोजक आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.