Haldwani News: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों की जांच
हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। रामलीला मोहल्ला स्थित राम मंदिर धर्मशाला में शनिवार को अटल भारत सम्मान फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन उत्तराखंड प्रदेश, ज्योति नेत्रालय एवं फूलदेई जन कल्याण समिति के सहयोग से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराया गया। शिविर में करीब 200 मरीजों की नेत्र, दंत, फिजियोथेरेपी और फिजिशियन से संबंधित जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा देवल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, रेनू अधिकारी, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम राणावत, पूर्व मेयर जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.