Haldwani News: नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा
हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम को लेकर शनिवार को विधायक बंशीधर भगत और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने उपजिलाधिकारी को कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने, पेयजल, शौचालय, पार्किंग और व्यू-कटर की समुचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही स्क्रीन, माइक, स्पीकर और लाइटिंग की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को भी कहा। यह भी पढ़ें- Haldwani News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.