Haldwani News: नामित पार्षद जानकी पोखरिया को किया सम्मानित
हल्द्वानी, जुलाई 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम में नामित पार्षद मनोनीत होने पर पुनर्नवा महिला समिति की कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया का समिति की ओर से बीकानेर रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति सदस्यों ने उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में समिति की अध्यक्ष लता बोरा ने कहा कि जानकी पोखरिया का पार्षद के रूप में मनोनयन समिति के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में समिति की सचिव शांति जीना, कल्पना रावत, रेखा रावत, निर्मला बहुगुणा, मंजू बनकोटी, जया बिष्ट, अंजना बोरा, कमला रोतेला, यशोदा रावत सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Hal...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.