हल्द्वानी, नवम्बर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का पूर्व नगर मंत्री और एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका धीरज बिष्ट समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मुखानी कोतवाली प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि शनिवार को पॉक्सो कोर्ट बंद होने के कारण चारों आरोपियों को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को फिलहाल दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। अब उन्हें सोमवार को नियमित पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने क...