हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती कब ठगी के जाल में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। साइबर ठगों का एक ऐसा ही तरीका अब सामने आया है। जिसमें पहले प्यार और भरोसे की कहानी बुनी जाती है और फिर इसी भरोसे के सहारे महिलाओं से उनकी जमापूंजी लूटी जा रही है। हल्द्वानी साइबर सेल में तैनात विशेषज्ञ एसआई बीएल कुशवाहा ने बताया कि ठग इंस्टाग्राम पर महिलाओं से दोस्ती करते हैं। खुद को विदेश में रहने वाला अमीर व्यक्ति बताकर उनसे रोज बातचीत करते हैं और धीरे-धीरे भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। भरोसा जीतने के बाद भारत आने और महंगे गिफ्ट भेजने का वादा कर रहे हैं। इसके बाद शुरू होता है ठगी का असली खेल। महिला को फोन कर बताया जा रहा है कि विदेश से आया पार्सल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। उसमें सोन...