Haldwani News: नशे के 20 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रमन मार्केट में पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ इंद्रानगर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मो. असलम उर्फ शानू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात गश्त के दौरान वह पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से कुल 20 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उसने इंजेक्शन एक मेडिकल स्टोर से खरीदने की बात कही। आरोपी ने इन्हें 200 रुपये प्रति सेट खरीदकर 400 रुपये में बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 10 इंजेक्शन बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.