Haldwani News: नवाबी रोड में खुदी सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले में घुसी कार
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर के मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में बिना सुरक्षा मानकों के की जा रही सड़कों की खुदाई राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। बुधवार सुबह नवाबी रोड पर सड़क पर गड्ढे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह नवाबी रोड से गुजर रही एक कार जैसे ही खुदी हुई सड़क के पास पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा। कारण का एक हिस्सा नाले में जा गिरा। गनीमत रही की दुकान को कोई नुकसान नहीं हुआ। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि इस हादसे के संबंध में पुलिस के पास कोई लिखित या आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.