हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया। इस दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्रियों-कुट्टू का आटा, साबूदाना, मखाना व सेंधा नमक की गुणवत्ता जांचने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह और नंदकिशोर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत साबूदाना के 2, कुट्टू के आटे का 1, ब्रेड का 1 और सेंधा नमक का 1 समेत कुल 5 विधिक नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए विभाग ने व्यापारियों को खाद्य सु...