हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: कालाढूंगी। तहसील प्रशासन ने मंगलवार देर शाम चकलुवा और बैलपड़ाव क्षेत्र में मुनादी करवाकर नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार पूजा शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास न जाएं और बच्चों को इनसे दूर रखें। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और तहसील स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- मौसम को लेकर सतर्कता बरतें यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गौला का जलस्तर बढ़ा, नदी के पास नहीं जाने की अपील यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: धारचूला में काली नदी के जलस्तर में तेजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स...