हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नजूल भूमि पर दशकों से बसे हजारों परिवारों को निशुल्क मालिकाना देने की पार्षदों ने मांग की है। गुरुवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हजारों परिवार कई पीढ़ियों से नजूल भूमि में रह रहे हैं। उन्हें आज तक इसका मालिकाना हक नहीं मिल सका है।कहा, मालिकाना हक नहीं होने से संपत्ति के हस्तांतरण, मकान के निर्माण, बैंक ऋण और भविष्य की सुरक्षा के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि किसी भी परिवार के लिए उसका घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि उसकी मेहनत, सपनों और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य होता है। वर्षों से बसे परिवारों को उनकी भूमि का वैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए चिन्हीकरण कर लोगों को निशुल्क भूमि का मालिकाना हक देने की मांग की गई। इस मौके पर ध्रुव कश्यप, रईस अहम...