Haldwani News: नगर निगम शीशमहल और राजपुरा कम्यूनिटी हॉल अपने नियंत्रण में लेगा
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शीशमहल रामलीला मैदान में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर छिड़ी बहस के बीच नगर निगम ने अब सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन शीशमहल और राजपुरा के कम्यूनिटी हॉल को अपने नियंत्रण में लेगा। आगामी दो नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बोर्ड बैठक में चर्चा के लिए 18 प्रस्ताव रखे जाने हैं। इनमें शीशमहल और राजपुरा के कम्यूनिटी हॉल पर नियंत्रण का मुद्दा अहम है। अभी इसका संचालन निजी समितियां नगर निगम से हुए अनुबंध के आधार पर करती हैं। शीशमहल में कुछ समय पूर्व मंगलवार को होने वाले सुंदरकांड पाठ के दौरान दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई थी। एक पक्ष कम्यूनिटी हॉल में हो रहे आय-व्यय की जांच की मांग कर रहा है। वहीं राजपुरा के कम्यूनिटी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.