Haldwani News: नगर निगम ने दो वार्डों में पकड़े 15 बंदर
हल्द्वानी, जुलाई 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वार्ड 4 आवास-विकास और वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान 15 बंदरों को पकड़ कर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों द्वारा घरों में घुसकर सामान खराब करने और लोगों पर हमला करने की शिकायतें मिल रही थीं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अन्य वार्डों में भी बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.