हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। त्योहार के दौरान सड़क और बाजार में होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। गुरुवार को निगम की टीम ने मुख्य बाजारों और सड़कों में मुनादी कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगे अवैध बोर्ड और बैनरों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने नैनीताल रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड के साथ ही मुख्य बाजार में अभियान चलाया। टीम ने लाउडस्पीकर से अनाउंस किया कि दुकानदार अपना सामान दुकान के अंदर रखें। फुटपाथ और नाली पर सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 220 फ्लैक्स और 116 पोल बोर्ड जब्त, 80 स्थानों से हटाए पोस्टर मुनादी के दौरान कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया...