हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर में पीएनजी गैस कनेक्शन का दायरा बढ़ने जा रहा है। एचपीसीएल ने नगर निगम क्षेत्र में नई गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए नगर निगम से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद शहर के कई वार्डों में पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। हल्द्वानी में 2020 में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया। वहीं अभी तक केवल हीरानगर और जजफार्म क्षेत्र में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति हो रही है। इन क्षेत्रों में करीब 15 सौ से अधिक घरों में पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं अब नगर निगम क्षेत्र में पाइप लाइन से गैस देने का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एचपीसीएल के अधिकारियों ने नगर निगम को पत्र भेजकर सड़क खोदने और पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मांगी है। प्रस्ताव में वा...