Haldwani News: नगर निगम के महिला समूह सजाएंगे दीवाली बाजार
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दीवाली बाजार की रौनक नगर निगम से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह बढ़ाएंगे। बाजार में खिल, बताशों के साथ सजावटी सामान की बिक्री महिलाएं ही करेंगी। इसके लिए निगम महिला समूहों को जगह उपलब्ध कराएगा।नगर निगम में दीनदयाल अंत्योदय योजना में महिला समूह पंजीकृत हैं। निगम ने समूहों को दीवाली से जुड़े उत्पाद बनाने को प्रेरित किया है। महिलाएं दीये, रंगोली, कागज की झालर के साथ खिल, खिलौने और बताशे बनाने में जुटी हैं। सभी उत्पाद पूरी तरह ईको फ्रेंडली हैं। इनके लिए निगम निर्धारित होने वाली जगह में स्टॉल का आवंटन करेगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि इससे बाजार में ग्राहकों को सस्ते और लोकल उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.