Haldwani News: नगर निगम की 39 सड़कें लोक निर्माण विभाग को होंगी हस्तांतरित
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र की 39 व्यस्त सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सड़कों का चिह्नीकरण कर सूची विभाग को सौंप दी गई है। प्रस्ताव पर अंतिम मुहर के बाद करीब 90 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी लोनिवि संभालेगा। नगर निगम के पास अभी शहरी क्षेत्र में कुल 928 किलोमीटर सड़कें हैं। इसमें से 89.70 किलोमीटर हिस्सा लोनिवि को दिया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार जिन सड़कों का चयन किया गया है, वे शहर के सबसे व्यस्त यातायात वाले मार्ग हैं। जिससे आए दिन मरम्मत की जरूरत पड़ती है। शहर की सभी आंतरिक सड़कें निगम के अधीन हैं। ऐसे में निगम को ही हर साल करोड़ों रुपये सड़कों के पैचवर्क, डामरीकरण और नवीनीकरण पर खर्च करने पड़ते हैं। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.