हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम के नए वार्डों में व्यावसायिक भवनों का टैक्स नहीं जमा कर रहे लोगों पर जुर्माना देना होगा। नगर निगम नोटिस के बाद भी टैक्स नहीं दे रहे भवन स्वामियों पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के नए 27 वार्डों के व्यावसायिक भवनों पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में भवन कर लगाया गया है। इसके लिए 31 जुलाई तक टैक्स जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई थी। इसके बाद भी अधिकांश भवन स्वामियों ने टैक्स नहीं जमा किया है। अब इसके लिए नगर निगम जुर्माने की कार्रवाई करने जा रहा है। टैक्स नहीं दे रहे भवन स्वामियों को इसके लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि टैक्स जमा नहीं कर रहे लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ...