हल्द्वानी, अगस्त 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी में शामिल किए गए 27 नए वार्डों के निवासियों को अप्रैल 2028 से भवन कर देना होगा। नगर निगम ने नए वार्डों में कर व्यवस्था लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जीआईएस आधारित सर्वे से प्रत्येक संपत्ति के मूल्यांकन के बाद कर का निर्धारण किया गया है। अब नगर निगम ने भवन स्वामियों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं, जिससे कर निर्धारण में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों को 2018 में नगर निगम में शामिल कर 27 वार्डों का गठन किया गया था। इससे निगम के वार्डों की संख्या 30 से बढ़कर 60 पहुंच गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए दस साल तक टैक्स में छूट दी गई। मार्च 2028 में यह छूट खत्म होने जा रही है। इसके बाद अप्रैल 2028 से नए वार्ड के भवन स्वामियों क...