Haldwani News: नई लाइन के लिए सात घंटे बिजली कटौती
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। लाइन के रखरखाव कार्य के लिए शनिवार को कठघरिया बिजलीघर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सात घंटे तक सप्लाई बंद रही। इस बीच उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जयपुर पडली में बनाए जा रहे बिजलीघर के लिए 33 केवी लाइन के निर्माण का काम शनिवार को किया गया। इसके लिए कठघरिया बिजली से जुड़े बसानी फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। देर शाम पांच बजे दोबारा आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान सात घंटे तक बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभागीय रोस्टर के अनुसार आगामी 31 जुलाई तक दिन में सात घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी संजय चौहान ने बताया कि नए बिजलीघर के लिए लाइन जोड़ी जा रही है। इसके लिए होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.