Haldwani News: धार्मिक स्थल से कथित अतिक्रमण हटाने को हस्ताक्षर अभियान
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम और माता जिया रानी मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण के विरोध में पहाड़ी आर्मी का हस्ताक्षर अभियान 12वें दिन भी जारी रहा। संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में निर्माण से पौराणिक धरोहर और धार्मिक मान्यताएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने संबंधित निर्माण को हटाने, राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन कराने और कथित अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई की मांग की। संगठन ने मांगें पूरी नहीं होने पर पहाड़ की जनता के साथ रानीबाग कूच करने की चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.