हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। रानीबाग स्थित चित्रेश्वर महादेव मंदिर में कथित अतिक्रमण और 29 अगस्त को हुई मारपीट के मामले में कत्युरी राजवंश समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में लोहे के एंगल लगाकर अतिक्रमण करने और श्रद्धालुओं का मार्ग बाधित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 29 अगस्त को महापंचायत के बाद मंदिर पहुंचे लोगों के साथ गाली-गलौज, पथराव और मारपीट की गई। समाज ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान हरीश रावत, मनोहर मनराल, सीता रावत, राजेंद्र कांडपाल, प्रेमा मेर, कविता जीना, राजेंद्र, देवेंद्र सलाकोटी, लीला देवी, ललित मोहन मनराल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थल विवाद में एसएसपी से मुक...