हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द मास्टर्स स्कूल पनियाली में स्काउट एवं गाइड परिचयात्मक सत्र के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षक उमेश तिवारी, पुष्पा दर्मवाल और सुरेश पाठक के मार्गदर्शन में छात्रों को लैशिंग, टेंट पिचिंग, ध्वज शिष्टाचार व बीपी एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। 'बिना आग के भोजन' गतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। निदेशक अकादमिक नेहा बिष्ट ने टेंट व व्यंजनों का निरीक्षण कर बच्चों को सेवा भाव की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल ने सफल आयोजन की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...