Haldwani News: द मास्टर्स स्कूल में स्काउट एवं गाइड का परिचयात्मक सत्र संपन्न
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द मास्टर्स स्कूल पनियाली हल्द्वानी में स्काउट एवं गाइड परिचयात्मक सत्र का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सोमवार को इस कार्यक्रम में द मास्टर्स स्कूल, एबीएम पब्लिक स्कूल, जेएमडी स्कूल, लॉर्ड कृष्णा स्कूल और स्वामी विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन सिटी सेक्रेटरी उमेश तिवारी, डीटीसी पुष्पा धर्मवाल एवं सुरेश पाठक ने किया। विद्यालय के प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यालय की अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट और प्रधानाचार्य रमेश मेहरा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.