हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: लालकुआं। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दौलिया में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'उमंग' का विमोचन मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट एवं अभिभावक संघ अध्यक्ष जानकी देवी की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। किरण कांडपाल ने शास्त्रीय एकल नृत्य तथा तमन्ना ने प्रेरक कविता प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...