Haldwani News: दौलतपुर में स्वास्थ्य शिविर का 283 लोगों ने उठाया लाभ
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर में सोमवार को लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर का 283 लोगों ने लाभ उठाया। सीएमओ डॉ. रश्मि के निर्देश पर लगे शिविर का शुभारंभ डॉ. हरीश पांडे, बीडीसी बालम सिंह बिष्ट, पूर्व बीडीसी अर्जुन बिष्ट और ग्राम प्रधान नीरज रैक्वाल ने किया।मनोरोग चिकित्सक डॉ. हिमांशु कांडपाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय जोशी,, ईएनटी डॉ. दिलीप वाष्णेय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिता पवार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस राव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके त्रिपाठी ने मरीजों को परामर्श दिया। 170 लोगों की ब्लड प्रेशर, 165 की ब्लड शुगर, 125 की टीबी स्क्रीनिंग और 78 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शिविर में 735 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सर्वाइकल कैंसर स्क्रीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.