Haldwani News: दौड़ में पिछड़ी रोडवेज, निजी ऑपरेटर काट रहे चांदी
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। निजी ऑपरेटरों की लग्जरी बसों में मिल रही सुविधाएं यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। आरामदायक सीट, एसी, बेहतर सफर और अन्य सुविधाओं के चलते यात्री रोडवेज की अपेक्षा इन बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका सीधा असर उत्तराखंड परिवहन निगम की आय पर पड़ रहा है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे के अनुसार निजी बसों के संचालन से निगम को प्रतिदिन करीब दो से तीन लाख रुपये के राजस्व की चपत लग रही है। बताया जा रहा है कि इनमें बड़ी संख्या ऐसी बसों की है, जिनके पास कॉन्ट्रेक्ट कैरिज परमिट है। नियमानुसार इसके तहत पूरी बस एक अनुबंध के तहत संचालित करनी होती है और वह रास्ते में अलग-अलग यात्रियों को बैठाकर उनसे किराया लेकर स्टेज कैरिज की तरह संचालन नहीं कर सकती। इसके बावजूद कुछ बसें नियमित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.