Haldwani News: दो साल से बंद छात्रावास खोलने की मांग
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। पिछले दो वर्षों से बंद पड़े छात्रावास को शीघ्र छात्रों के लिए शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से छात्रावास तैयार होने के बावजूद इसे शुरू नहीं किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित कॉलेज प्रशासन को तत्काल छात्रावास का हैंडओवर लेने के निर्देश दिए जाएंगे। इस अवसर पर मेहुल साह, मयंक गोस्वामी, हर्ष शर्मा, अभय भंडारी, हर्ष पाठक, अजय डशिला, रोहन कुमार, कैफ, प्रांशु टम्टा, महेंद्र आर्य, कपिल पांडे, राहुल, हितेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.