हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- Haldwani News: कमलेश कुमार हल्द्वानी। वनभूलपुरा-गौलापार लिंक मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए दो साल में चार बार आंदोलन हो चुके हैं। हर बार बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरे। कांग्रेस से लेकर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। नेताओं से लेकर अधिकारियों तक ने मौके पर पहुंचकर समस्या सुनी और समाधान का भरोसा दिया, लेकिन नतीजा आज तक सिफर रहा। जबकि इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था के चलते रोजाना करीब 40 हजार राहगीरों को जाम और परेशानी से जूझना पड़ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि प्रतिदिन गौलापार और चोरगलिया 18 ग्राम पंचायतों के करीब 50 से अधिक गांवों के लोग परेशानी झेल रहे हैं। इस क्षेत्र में करीब 25 हजार की आबादी बताई जा रही है। जो जाम की समस्या से हर दिन जूझने को मजबूर है।

लिंक मार्ग की बदहाली और जाम च...