हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिजली की लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने से बुधवार को धौलाखेड़ा और लालकुआं बिजलीघर से पांच घंटे बिजली कटौती हुई। जिससे दो फीडर से जुड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हल्दूचौड़, काररोड फीडर सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहे। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में ट्यूबवेल नहीं चल सके, जिससे लोगों को बिजली-पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि दीपावली पर मांग के अनुसार सप्लाई बेहतर करने के लिए मेंटेनेंस का कार्य किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...