Haldwani News: दो बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस के लिए बिजली कटौती
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिजली की लाइनों का मेंटेनेंस कार्य किए जाने से शुक्रवार को सुभाष नगर और गौलापार बिजलीघर से पांच घंटे बिजली कटौती हुई। जिससे दो फीडर से जुड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दीपावली पर्व से पहले ऊर्जा निगम लाइन मेंटेनेंस का काम कर रहा है। शुक्रवार को सुभाष नगर और गौलापार बिजलीघर से जुड़े सेंट पॉल और दानीबंगर फीडर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहे। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में पेयजल के ट्यूबवेल भी बंद रहे। जिससे लोगों को बिजली, पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि दीपावली में मांग के अनुसार सप्लाई बेहतर करने के लिए मेंटेनेंस किया जा रहा है। इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.