हल्द्वानी, अगस्त 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के लिए सोमवार को कमलुवागांजा बिजली घर के हरिनगर फीडर और धौलाखेड़ा बिजलीघर के वर्ल्ड बैंक फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। देर शाम पांच बजे दोबारा आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान सात घंटे तक बिजली नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली गुल रहने से फीडर से जुड़े ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। इससे लोगों को बिजली-पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि रोस्टर के अनुसार काम किया गया है। इसके लिए होने वाली कटौती की उपभोक्ताओं को पूर्व में जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...