हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वेटरन्स सिग्नलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार को हल्द्वानी में हुई। सभा में कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहे। बैठक में संगठन की उपलब्धियों की समीक्षा, सदस्य कल्याण, वित्तीय पारदर्शिता और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल जगत सिंह जंतवाल (सेवानिवृत्त) के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों, पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह और हवलदार पुष्कर सिंह मेहरा ने कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सूबेदार मेजर दीप चन्द्र पंत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवर...