Haldwani News: देश को तीन पदक दिलाने वाले कोच ललित का सम्मान
हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक एवं प्रख्यात कोच ललित प्रसाद का शुक्रवार को स्वागत किया गया। एशियाई खेलों में भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम को तीन पदक दिलाने के लिए सभी ने उनकी तारीफ की। उनको सम्मानित भी किया गया। नई बस्ती काठगोदाम के रहने वाले ललित विवि में अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनका सहायक कुलसचिव रशिका सिद्दीकी, निदेशक कोचिंग वरुण बेलवाल सहित संकाय सदस्यों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान ललित प्रसाद ने विवि के युवा खिलाड़ियों व विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्रों को खेल के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण का पाठ पढ़ाया। अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.