Haldwani News: देश की रक्षा में हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से: गणेश जोशी
हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों-अर्धसैनिकों के गौरव सेनानी सम्मेलन में कहा कि देश की रक्षा में हर पांचवां सैनिक देवभूमि उत्तराखंड से है। हर युद्ध में उत्तराखंड का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां के जवानों ने हमेशा अदम्य साहस का परिचय दिया है। पूर्व सैनिकों में जोश भरते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मोदी सेना के कमांडर हैं। सच्चे कमांडर की तरह वह नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में बनाए जा रहे सैन्य धाम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अक्तूबर-नवंबर में लोकार्पण किया जाएगा। यह धाम राज्य के वीर शहीदों को समर्पित एक ऐसा प्रेरणा स्थल होगा जो आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना जागृत करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.