हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- Haldwani News: संतोष जोशी, हल्द्वानी। देशभर में लोगों से साइबर ठगी कर हासिल की गई रकम नैनीताल जिले के एटीएम के जरिए निकाल गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि लोगों ने पांच प्रतिशत कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को इस्तेमाल करने के लिए किराए पर दिए थे। जिन खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों का हॉटस्पॉट बने हल्द्वानी मुखानी, 43 मुकदमे दर्ज; करवाचौथ 'साड़ी ऑफर' का भी जालसाइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई शुक्रवार रात पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जिले के आठ थानों में 43 मुकदमे दर्ज किए। यह कार्रवाई एडीजी डॉ.वी.मुरुगेशन की लताड़ के बाद हुई। पुलिस के अनुसार इन खातों में बाहरी राज्यों से ठगी की रकम का लेनदेन हुआ। रकम निकालने के लिए एटीएम और चेक सहित विभिन्न माध...