Haldwani News: देवलचौड़ नहर से हटेगा अतिक्रमण, विभाग ने भेजे नोटिस
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवचौड़ क्षेत्र में नहर किनारे बसे अतिक्रमण को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग ने डहरिया से पंचायतघर तक 75 अतिक्रमण चिह्नित कर संबंधित लोगों को नोटिस भेजे हैं। नोटिस में अतिक्रमण स्वयं हटाने को कहा गया है। ऐसा न करने पर प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग के अनुसार नहर के दोनों छोर पर छह फीट तक की भूमि पर विभाग का स्वामित्व है। एसटीएच के पीछे डहरिया से पंचायतघर तक कई लोगों ने इस जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण किया है। विभाग ने नहर के किनारे किए गए 75 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इनमें दुकानें, टिन शेड, बाउंड्रीवॉल और घरों के आगे बढ़ाए गए हिस्से शामिल हैं। इसके लिए अब विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.