Haldwani News: दूल्हे के शादी तोड़ने के मामले में हर्जाने को लेकर दूसरे दिन भी हंगामा
हल्द्वानी, नवम्बर 20 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता के एक गांव में जयमाला के बाद शादी से मुकरने वाले दूल्हे का मामला दूसरे दिन भी गरमाया रहा। शादी समारोह में हुए खर्च की भरपाई और हर्जाने की मांग को लेकर लड़की पक्ष के ग्रामीणों ने शुक्रवार को भी लालकुआं कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए घंटों बातचीत कराई, लेकिन देर शाम तक कोई सहमति नहीं बन सकी। अब शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के एक गांव निवासी युवती का विवाह कालाढूंगी के चकलुवा क्षेत्र के एक युवक से तय हुआ था। यह भी पढ़ें- जयमाला के बाद सात फेरों से पहले भागने लगा दूल्हा, बाराती भी दावत उड़ाकर खिसके लड़की पक्ष के ग्रामीणों का आरोप है कि दूल्हा कई बार दहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.