Haldwani News: दूरस्थ शिक्षा से उच्च शिक्षा के नए अवसर: कुलपति
हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के मॉडल अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली और विश्वविद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा उन लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है जो व्यस्तताओं के बीच उच्च शिक्षा जारी रखना चाहते हैं। प्रो. गिरिजा पांडे, प्रो. जीतेन्द्र पांडे, प्रो. एमएम जोशी, डॉ. सुमित प्रसाद और डॉ. दीपांकुर जोशी ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रो. आशुतोष भट्ट, डॉ. राजेश मठपाल, कुलसचिव खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: यूओयू में 4 फीसदी बढ़े प्रवेश, 17 दिन में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.