Haldwani News: दूध-घी बेचने वाली आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी
हल्द्वानी, अगस्त 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में दुग्ध उत्पाद बेचने वाली आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने खास तौर पर डेयरी उत्पादों, घी की गुणवत्ता और पैकेट पर दी गई जानकारी की जांच की। इस दौरान अलग-अलग जगहों से पनीर और घी के तीन नमूने लिए गए हैं। वहीं बाजपुर से आ रहे एक वाहन को रोककर पनीर और देसी घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई सात अगस्त को जारी किए गए आदेश के बाद की जा रही है। आदेश में ऐसे डेयरी उत्पादों और गैर-दुग्ध पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई गई है, जिन्हें इस तरह तैयार या पैक किया जाता है कि वे असली दूध से बने उत्पाद जैसे दिखाई दें। इसके तहत निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.