Haldwani News: दुर्गा कॉलोनी का पानी पीने लायक नहीं, लोगों में आक्रोश
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वार्ड-9 तल्ली बमौरी की दुर्गा कॉलोनी में लाइन से मिल रहा पानी सीधे पीने लायक नहीं है। जल संस्थान की जांच रिपोर्ट में यह साफ हो चुका है कि पानी में टर्बिडिटी (मटमैलापन) ज्यादा है, इससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पूर्व में शिकायत किए जाने के बाद भी विभाग गंदे पानी की सप्लाई करता रहा, जिससे लोग बीमार हो गए। दुर्गा कॉलोनी में पीलिया से पीड़ित बीएससी की छात्रा की मौत हो गई और कई लोग बीमार पड़ गए थे। इसके बाद से क्षेत्र में सप्लाई हो रहे पेयजल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते गुरुवार को जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर कई घरों से पानी के सैंपल लिए थे। जल संस्थान की लैब में की गई जांच में पानी में मानक से ज्यादा टर्बिडिटी मिली है। मानक के अनुसार साफ पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.