हल्द्वानी, अगस्त 10 -- Haldwani News: रामनगर। पीरूमदारा में नैनीडांडा-रिखणीखाल क्षेत्र के नागरिकों की सोमवार को हुई बैठक में दुर्गादेवी-मैदावन मोटर मार्ग संघर्ष समिति का गठन किया गया। महावीर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेनि. कैप्टन बलवंत सिंह रावत को अध्यक्ष, कृपाल सिंह उपाध्यक्ष, अजय भदौला महासचिव, सुरेंद्र सिंह रावत सचिव, सूरज पाल सिंह संगठन सचिव, चंद्र मोहन सिंह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह बोरा को प्रचार मंत्री चुना गया। समिति का उद्देश्य इस महत्वपूर्ण मार्ग को खुलवाने के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष आवाज उठाना है। वक्ताओं ने कहा कि मार्ग खुलने से आवागमन, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार को गति मिलेगी। समिति ने शांतिपूर्ण संघर्ष की बात कहते हुए ग्रामीणों से एकजुटता की अपील की। यहां संघर्ष समिति के संरक्षक शिशुपाल सिंह रावत, राम सिंह क...